Home » एसडीओपी याकूब मेमन पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप… बलरामपुर में हैं पदस्थ
छत्तीसगढ़

एसडीओपी याकूब मेमन पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप… बलरामपुर में हैं पदस्थ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी पर संगीन आरोप लगे हैं। एक महिला ने बलरामपुर में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र की है, जहां उस समय याकूब मेमन डीएसपी पद पर कार्यरत थे। महिला का आरोप है कि उसने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया।

आईजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई एफआईआर

एफआईआर दर्ज न होने पर महिला सरगुजा पहुंची और आईजी स्तर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जीरो पर अपराध दर्ज कर केस डायरी रायपुर ट्रांसफर कर दी है। अब यह मामला रायपुर पुलिस के पास जांच हेतु भेजा गया है।

महिला का आरोप

महिला का आरोप है कि, याकूब मेमन ने दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल करता रहा। रायपुर में शिकायत नहीं सुनी गई, इसलिए सरगुजा में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस की लापरवाही से महिला को इंसाफ पाने के लिए जिलों के चक्कर काटने पड़े।

आरोप लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

एसडीओपी जैसे उच्च पद पर तैनात अधिकारी के खिलाफ दुश्कर्म की षिकायत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अब रायपुर पुलिस को केस की जांच कर साक्ष्य जुटाने और कानूनी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Search

Archives