Home » साय कैबिनेट की बैठक कल : सभी 14 मंत्री होंगे शामिल, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल : सभी 14 मंत्री होंगे शामिल, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर।  कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जायेगी। यह बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर नवा रायपुर में होगी। खास बात ये है कि ये साय कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे।

इस बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। इसमें बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज, किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां, आगामी त्यौहारी सीजन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रस्ताव और कुछ विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णयों पर विचार किया जा सकता है।

बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को हुई थी। तब मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ था और सीमित मंत्रियों की उपस्थिति में केवल चुनिंदा प्रस्तावों पर चर्चा हो सकी थी। अब पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन के बाद साय सरकार की यह पहली सामूहिक बैठक होने जा रही है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है।

Search

Archives