Home » कांकेर में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, ट्रेन से कटा
छत्तीसगढ़

कांकेर में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, ट्रेन से कटा

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में आज तड़क़े एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हीरामणि साहू (80) के रूप में हुई है, जो कि सेवानिवृत्त शिक्षक थे। आज सुबह 5 बजे के आसपास हीरामणि रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी वो भानुप्रतापपुर से रायपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोटें आने के कारण हीरामणि साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

Search

Archives