Home » नगरीय प्रशासन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, मृत इंजीनियर का ट्रांसफर आदेश किया जारी
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, मृत इंजीनियर का ट्रांसफर आदेश किया जारी

बालोद। प्रशासनिक लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ऐसा तबादला आदेश जारी कर दिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। विभाग ने जिस उप अभियंता का ट्रांसफर नगर पंचायत तुमगांव कर दिया, जबकि उनकी मौत दो महीने पहले ही हो चुकी है।

दल्लीराजहरा नगर पालिका में पदस्थ रहे उप अभियंता योगानंद सोम की मौत दो महीने पहले हुई थी। इसके बावजूद विभाग उनकी फाइलों और रिकॉर्ड्स को अपडेट करने में नाकाम साबित हुआ और जिंदा मानकर ट्रांसफर आदेश थमा दिया। जांच में जब हकीकत सामने आई तो यह बड़ी प्रशासनिक चूक सबके सामने आ गई।
मामले ने पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापरवाही का खुलासा होते ही विभाग ने आनन-फानन में ट्रांसफर आदेश को संशोधित कर लिया, लेकिन यह घटना सिस्टम की लापरवाह और फाइलों पर आंख मूंदकर चलने वाली कार्यशैली को उजागर कर गई।

बताया टाइपिंग मिस्टेक -हालांकि कुछ ही देर बाद यह बड़ी प्रशासनिक चूक सबके सामने आ गई। लापरवाही का खुलासा होते ही विभाग ने आनन-फानन में ट्रांसफर लिस्ट का संशोधित आदेश जारी किया, जिसमें ये बताया गया कि टाइपिंग मिस्टेक के कारण ऐसा हुआ। फिलहाल प्रशासनिक विभाग ने अपनी भूल सुधार ली लेकिन यह मामला पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Search

Archives