Home » कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- अलर्ट रहें स्वास्थ्य कर्मी, दिए दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़ रायपुर

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- अलर्ट रहें स्वास्थ्य कर्मी, दिए दिशा-निर्देश

रायपुर। कोरोना ने एक बार फिर लोगों में भय पैदा कर दिया है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 542 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को 7633 कोरोना के नए मरीज मिले थे। यानी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 प्रतिशत केस बढ़े। वहीं, पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की जान गई है। इससे एक दिन पहले कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई थी।
इधर, छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने कहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री ने टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना से लड़ने की तैयारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है वहीं रोजाना 10 हजार सैंपलों की जांच के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाएं। मेडिकल उपकरणों, वैक्सीन, ऑक्सीजन किट, कन्जुमेबल्स आदि की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में जीवनरक्षक उपकरणों के संचालन और कोरोना के उपचार से जुड़े मानव संसाधन का प्रशिक्षण भी शुरू करने को कहा। अस्पतालों में सामान्य बिस्तरों के साथ ही आईसीयू बेड, एचडीयू बेड व ऑक्सीजन सुविधा और वेंटिलेटर सुविधा वाले बिस्तरों की जानकारी ली।

0 अधिकारियों ने दी जानकारी
बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में रोजाना सैंपलों की जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। पिछले 11 से 17 अप्रैल के बीच प्रतिदिन औसत 3763 टेस्ट किए गए हैं।

0 बैठक में ये रहे उपस्थित
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, आयुक्त डॉ. सीआर प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, चिकित्सा शिक्षा विभाग की आयुक्त नम्रता गांधी, संचालक डॉ. विष्णु दत्त, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ़ सुभाष मिश्रा, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चन्द्रकांत वर्मा, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ.एसबीएस नेताम आदि उपस्थित रहे।

Search

Archives