Home » जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 6 लाख 52 हजार रूपए के साथ 42 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 6 लाख 52 हजार रूपए के साथ 42 जुआरी गिरफ्तार

सूरजपुर।  जिले में पुलिस लगातार जुआरियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद  जुआरी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार देर रात पुलिस ने 42 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से उन्होंने 2 कार और 7 लाख रुपए नगद भी जब्त किए हैं। यह पूरा मामला बसदई चौकी के शिवप्रसाद नगर का है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवप्रसाद नगर दरअसलबड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 42 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर से उन्होंने 6 लाख 52 हजार नगदी सहित 2 कार जब्त की है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Search

Archives