Home » विजयपुरम कॉलोनी के पीछे युवक की लाश मिलने से सनसनी… संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

विजयपुरम कॉलोनी के पीछे युवक की लाश मिलने से सनसनी… संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुरम कॉलोनी के पीछे शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सरकंडा पुलिस ने शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान सूरज सोनी निवासी सरकंडा क्षेत्र के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर युवक की लाश मिली है, वह क्षेत्र नशेड़ियों के अड्डे के रूप में कुख्यात है। वहां आसपास जगह-जगह नशे में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, खाली शराब की बोतलें और अन्य सामान पड़े हुए मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक भी नशा करने के उद्देश्य से पहुंचा होगा। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। संभवतः इसी कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि अभी तक युवक की मौत के कारण की वास्तविकता सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सरकंडा पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Search

Archives