Home » लाखों के गहनों की चोरी कर बेचने निकला था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

लाखों के गहनों की चोरी कर बेचने निकला था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद। बसना क्षेत्र में लाखों के गहनों की चोरी कर एक युवक बेचने के लिए निकला था। वह ग्राहक की तलाश कर रहा  था। इसकी सूचना मुखबीर से पुलिस को मिली। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर और उनकी टीम ने युवक को लाखों के जेवर के साथ गिरफ्तार किया है।बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर को गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि शहीद वीर नारायण चौक बसना स्थित हरिराम ज्वेलर्स दुकान के पास एक युवक चोरी के जेवर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबीर के बताये हुलिये के अनुसार युवक से पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज बारीक उम्र 23 साल निवासी जगत थाना बसना का रहने वाला बताया।कड़ाई से पूछताछ करने पर करीब 15-20 दिन पूर्व ग्राम संकरी में लुदो पटेल के घर में घुंसकर सोने की माला एवं एक विवो मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही 1 अप्रैल को रात्रि ग्राम जगत में जयलाल पटेल के घर से सोने चांदी के जेवर चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के निशानदेही पर दो नग सोने की माला, दो जोडी सोने की टाप्स, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक नग सोने की फुल्ली तथा एक मोबाईल कुल कीमती करीब एक लाख 75 हजार रूपये जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 41 (1$4) 457, 380 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Search

Archives