Home » आधी रात को सब्बल से पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

आधी रात को सब्बल से पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में बुधवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां परिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की सब्बल से हमला कर बेदर्दी से हत्या कर दी। मृतिका की पहचान संतोषी केवट 30 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति जितेंद्र केवट वारदात के बाद फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पति पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी कारण दोनों अलग-अलग रह रहे थे। बुधवार रात किसी बात पर फिर विवाद बढ़ा, जिसके बाद आरोपी जितेन्द्र ने गुस्से में आकर सब्बल से संतोषी पर वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कोनी पुलिस की टीम ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं कोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कीर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

Search

Archives