Home » नौकरी लगाने के नाम पर 21 लाख की ठगी, पुलिस ने नागपुर से पति पत्नी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर 21 लाख की ठगी, पुलिस ने नागपुर से पति पत्नी को किया गिरफ्तार

बाराद्वार । बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर तकरीबन 21 लाख की ठगी करने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बाराद्वार थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जयकिशन अग्रवाल पिता मनोज कुमार अग्रवाल निवासी ग्राम बाराद्वार तह नया बाराद्वार ने बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके ससुराल नागपुर में जान पहचान होने से आरोपी जनरैल सिंह लोहिया उम्र 33 वर्ष पिंता लाहौर सिंह लोहिया एवं उसकी पत्नी वैशाली लोहिया पति जनरैल सिंह लोहिया उम्र 31 वर्ष, निवासी दक्ष पेट्रोल पम्प के पीछे ई डब्ल्यू एस क्वार्टर नंबर ई 146 वैशाली नगर मेहंदीबाग कार्नर डॉ अम्बेडकर मार्ग नागपुर से हुई थी। पति पत्नी ने विश्वास में लेकर बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर नगदी एवं बैंके मे माध्यम से 21 लाख रुपए ले लिए। नौकरी नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, एएसपी हरीश यादव से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विशेष टीम रवाना किया। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि यशवंत राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, श्रीकांत सेगर व थाना बाराद्वार स्टॉफ का योगदान रहा।

Search

Archives