Home » फोटोग्राफर ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, कोरबा-गेवरारोड रेलखंड पर हुई घटना
छत्तीसगढ़

फोटोग्राफर ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, कोरबा-गेवरारोड रेलखंड पर हुई घटना

कोरबा। कोरबा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। किसी घरेलू कारण से तंग आकर फोटोग्राफर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस चौकी इलाके में यह घटना पिछली रात लगभग 11 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा-गेवरारोड रेल जंक्शन पर मनोज कुमार खड़ा हुआ था। इसी दौरान ट्रेन आने लगी। कुछ देर इंतजार करने के बाद ट्रेन नजदीक आ गई। मनोज अचानक ट्रेन के सामने कूद गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दादरखुर्द में निवासरत मनोज कुमार के संबंध में जानकारी मिली है कि वह फोटोग्राफी का के प्रोफेशन में था और सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में काम करता था। इस प्रोफेशन में सामान्य आमदनी होती थी और परिवार का भरण-पोषण हो पाना मुश्किल था। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों से मनोज ने आर्थिक जरूरतों के लिए कर्ज लिया था, लेकिन उससे उबर नहीं पा रहा था। इस वजह से वह चिंतित था।
सूत्रों ने बताया कि मनोज अपने घर से कोरबा पहुंचा। उसने पुराने बस स्टैंड में अपने एक मित्र के पास मोबाइल व अन्य सामान रख दिया और वहां से चला गया। कुछ देर बादघटना की जानकारी हुई। रेलवे ट्रैक पर मनोज ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही सर्वमंगला पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा के साथ जरूरी कार्यवाही की गई।

Search

Archives