Home » अरपा नदी के रामसेतु पुल से छलांग लगाने वाली थी युवती, राहगीरों ने सूझबूझ से बचाई जान
छत्तीसगढ़

अरपा नदी के रामसेतु पुल से छलांग लगाने वाली थी युवती, राहगीरों ने सूझबूझ से बचाई जान

बिलासपुर। अरपा नदी पर रामसेतु पुल के ऊपर से नदी में कूदने जा रही युवती को राहगीरों की सूझबूझ से बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक नर्सिंग कालेज में सलेक्शन नहीं होने से परेशान एक युवती कल शाम रामसेतु पुल पर पहुंचकर नदी से छलांग लगाने की तैयारी कर रही थी। अरपा नदी इस समय उफान पर है और थोड़ी भी चूक उसकी जान ले सकती थी। राहगीरों ने समय रहते उसकी हरकत को भांप लिया और घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने युवती को बातों में उलझाए रखा और पीछे से पहुंचे एक युवक ने समझदारी से युवती का सुरक्षित रेस्क्यू कर युवती को कूदने से बचा लिया और तत्काल सरकंडा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सरकंडा पुलिस ने युवती को समझाइश देकर सखी सेंटर भेजा, जहां विशेषज्ञ काउंसलर द्वारा उसकी काउंसलिंग की जा रही है। अधिकारियों ने भी लोगों की सजगता और समय पर सूचना देने के लिए आभार जताया।

Search