Home » निर्माणाधीन सड़क पर डाले गए मिट्टी से फंस रहे वाहन : गड्ढे की वजह से ट्रक और बस की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन सड़क पर डाले गए मिट्टी से फंस रहे वाहन : गड्ढे की वजह से ट्रक और बस की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

बलरामपुर। जिले से गुजरने वाली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बने कीचड़ एवँ गड्डे से वाहनों का चलना दूभर हो गया है। निर्माणाधीन सड़क पर डाले गए मिट्टी से जहाँ भारी वाहनों का फँसने का सिलसिला जारी है वहीँ गड्ढों से बचकर चलने से वाहन दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बलरामपुर से राजपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में अलखडीहा के पास बने गड्ढों से बचकर चलने के चक्कर मे यात्री बस और ट्रक आपस मे दुर्घटना के शिकार हो गए।

घटना गुरुवार की शाम करीब 5 बजे की है। प्रतिदिन की भांति गुरुवार को इंद्र मोती यात्री बस यात्रियों को लेकर अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने के लिए निकली। बस जैसे ही राजपुर से बलरामपुर के बीच अलखडीहा के पास पहुँची, वहाँ सड़क पर बने गड्ढे से बचकर चालक ने निकलने की कोशिश की, लेकिन सामने से आ रही ट्रक भी गड्ढे को बचाते हुए निकलने की कोशिश की। उसी दौरान ट्रक और बस आपस में साइड से टकरा गया। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। हालांकि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद दोनों वाहनों को किसी तरह निकाला गया जिसके बाद यातायात बहाल हुई।
इन दिनों NH 343 पर राजपुरीखुर्द से पस्ता तक 49 किलोमीटर एवं बलरामपुर से रामानुजगंज तक 29 किलोमीटर की सड़क करीब 597 करोड़ की लागत से निर्माण का कार्य प्रारंभ है। बारिश के दिनों में सड़क निर्माण के दौरान समतली करण में लिए डाली गई मिट्टी अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर कीचड़ होने के कारण चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक कीचड़ और फिसलन भरी सड़क पर दुर्घटना के शिकार हो रहें हैं वहीँ भारी वाहन भी सड़क पर कीचड़ से बने दलदल के कारण फंस जा रही है।

Search