Home » पुलिस कस्टडी से फरार हुआ एक आरोपी … मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षकों को किया निलंबित
छत्तीसगढ़

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ एक आरोपी … मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षकों को किया निलंबित

सक्ती। जिले के जैजेपुर थाना से एक आरोपी फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ने चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। घटना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना जैजेपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 68/2024 के तहत धारा 454 और 380 आईपीसी के आरोपी सुरेंद्र पटेल को 18 मार्च की रात करीब 9 बजे हिरासत में लेकर थाने लाया गया था। आरोपी को आगे की विवेचना के लिए थाना परिसर में रखा गया था। सुरक्षा के लिए आरक्षक अनुप खलखो, रामनिवास उरांव, बजरंग लहरे और कामता मार्शे की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित चारों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा, पुलिस विभाग ने फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Search

Archives