Home » शनिचरी शराब भट्ठी के पास शिक्षक से झपटमारी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़

शनिचरी शराब भट्ठी के पास शिक्षक से झपटमारी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार…

सोने का चेन और मोबाईल बरामद

बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में मोबाईल और सोने की चेन की झपटमारी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू पिता धन्नू गंधर्व 19 वर्ष निवासी शनिचरी बाजार सरकंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी से झपटे गए मोबाईल व सोने की चेन कुल कीमत लगभग 90 हजार बरामद कर लिया है। आरोपी का साथी अंकित साहू अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना 30 मई की रात करीब 11.45 बजे की है। प्रार्थी राममूर्ति साहू अपने ससुराल से लौटते समय चांटीडीह मोड़ के पास मोबाईल से बात कर रहा था। तभी दो युवकों ने उसका मोबाईल और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में मनीष गंधर्व और उसका साथी शामिल थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मनीष को पकड़ा। जिससे पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर लिया और लूट का सामान बरामद किया गया। इस सफलता मे प्रआर प्रमोद सिंह, प्रआर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर विकास यादव, आर संजीव जांगड़े और आर एसके पाटले का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Search

Archives