Home » फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली वृद्ध का शव
कोरबा छत्तीसगढ़

फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली वृद्ध का शव

कोरबा- जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उतरदा रेलडबरी के आश्रित मोहल्ला राम सागर में रहने वाले एक व्यक्ति  का शव उसके घर पर फांसी के फंदे से लटकते हुए पाया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक वृद्ध रामसाय कश्यप का शव उसके ही घर पर फांसी के फंदे से लटकते हुआ मिला है। जिसकी मौत को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। घर में बेटी, दामाद के साथ रहने वाले रामशाय ने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। परिस्थितियों पर गौर फरमाएं तो रामसाय द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है, लेकिन सिर के पिछले हिस्से से खून निकलने के कारण उसकी हत्या किए जाने के बाद भी पुष्ट हो रही है।

मृतक रामसय कश्यप ग्राम उतरदा रेल डबरी के आश्रित मुहल्ला रामसागरपारा का निवासी था। जिसकी मौत की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। डॉग स्काॅड के साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। ताकि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा सके और मृतक के मौत के असली कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

Search

Archives