रायपुर । प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही तबादलों का दौर जारी है। प्रशासन की तरफ से लगातार अधिकारियों का तबदला किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का ताबदला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों का आदेश जारी किया है।









