Home » अब तो जमकर छलकेगा जाम: इस साल होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें
छत्तीसगढ़

अब तो जमकर छलकेगा जाम: इस साल होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें

शराब प्रेमियों को पहले से खरीदने की जरूरत नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली पर शराब के शैकीनों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इस बाबत एक बड़ा निर्णय लिया है। इस साल होली के दिन के लिए शराब प्रेमियों को पहले से खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होगी।

दरअसल, सरकार ने इस साल के लिए जो आबकारी नीति बनाई है, उसके हिसाब से होली के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी। नई आबकारी नीति में सरकार ने सात ड्राई डे में से तीन को किया समाप्त कर दिया है। इन दिनों में मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अलावा होली का दिन भी शामिल है।

पुलिस वाले करते थे तंग

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें बंद रखी जाती थीं। इतना ही नहीं, बल्कि होली की पूर्व संध्या पर पुलिसवाले जगह-जगह खड़े होकर होली के दिन के लिए खरीदकर शराब ले जाने वालों से छीनने या जब्त करने की कोशिश करती दिखती थी।

शराब प्रेमियों में खुशी का माहौल

उल्लेखनीय है कि, अक्सर शराब प्रेमी होली के दिन एक दूसरे मित्र को फोन कर एक दो पैग बचे होने के बारे में पूछते दिखाई देते थे, लेकिन इस साल किसी के साथ भी ऐसी नौबत नहीं आने वाली है। क्योंकि जिसे भी पीना होगा, दुकान जाकर खरीद सकेगा।

Search

Archives