Home » नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों का अगवा किया, भागने में असफल ग्रामीण को जान से मारा
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों का अगवा किया, भागने में असफल ग्रामीण को जान से मारा

कोंडागांव। कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कल नक्सलियों द्वारा छह ग्रामीणों का अपहरण कर लिया गया है। इन ग्रामीणों को घर से उठाकर जंगल की ओर ले गया। एक ग्रामीण को नक्सलियों द्वारा मौत के घाट उतार देने की भी खबर है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार शनिवार को कोंडागांव जिले के पुंगारपाल में नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों को अगवा कर लिया। जंगल की तरफ ले जाते समय कुछ ग्रामीण नक्सलियों के चंगुल से भाग निकलने में सफल हो गए, वहीं भागने में असफल एक ग्रामीण को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक बारहमासी कश्यप उम्र 30 कोटमेतापारा ग्राम तुमदीवाल थाना पुंगरपाल का रहने वाला है। इसकी लाश आज गांव से कुछ दूर जंगल टेकरी के पास से बरामद हुई है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।

Search

Archives