Home » कोरबा में 20 फीट गहरे नहर में गिरी कार, सवार लापता, क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकाला गया
छत्तीसगढ़

कोरबा में 20 फीट गहरे नहर में गिरी कार, सवार लापता, क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकाला गया

कोरबा। जिले के बरमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां स्थित नहर में गुरूवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन कार सवार लापता हैं। रेस्क्यू टीम कार सवार की तलाश में जुटी हुई है। कार में कितने लोग सवार थे, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Search