Home » दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी पर झूली किशोरी… कारण अज्ञात, जांच में जुटी मस्तूरी पुलिस
छत्तीसगढ़

दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी पर झूली किशोरी… कारण अज्ञात, जांच में जुटी मस्तूरी पुलिस

मस्तूरी। थाना क्षेत्र में बीती रात अपने ही घर में अज्ञात कारणों से एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीघाट में बीती रात एक नाबालिग ने अपने घर के सीलिंग फैन में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतिका रात 11.30 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी नाबालिग के कमरे से कुछ आवाज सुनाई दी। परिवार के सदस्यों ने खिड़की से झांककर देखा तो नाबालिग पंखे में फंदे पर झूल रही थी। उसे बचाने के लिए परिजनों ने दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे को हथोड़ी से तोड़ा गया और पंखे में झूल रही नाबालिग को नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तत्पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नाबालिग ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Search

Archives