मस्तूरी। थाना क्षेत्र के जयरामनगर में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात जयरामनगर रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर करीब 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति की क्षतविक्षत लाश पड़ी मिली। प्रारंभिक आशंका है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। यह भी संभावना जताई जा रही है किक उसने आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के सामने छलांग लगाई हो।
घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर ने मस्तूरी पुलिस को दी। जिसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान का प्रयास कर रही है। यह हादसा है या फिर आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।







