Home » जंगल से भटककर मरही माता मंदिर के पास पहुंचा तेंदुआ, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जंगल से भटककर मरही माता मंदिर के पास पहुंचा तेंदुआ, मचा हड़कंप

बिलासपुर- बेलगहना। जंगल से भटककर एक तेंदुआ खोंगसरा -पेंड्रारोड के मुख्य मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक मंदिर मरहीमाता मंदिर के पास पहुंच गया। तेदुआ को देख श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने अलर्ट जारी कर दिया। साथ ही लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी।

कुछ दिन पहले ही यहां एक टाइगर भी विचरण कर रहा था। मरही माता मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंगलवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा किसी काम से अपनी कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान गायों को दौड़ता हुआ तेंदुआ दिखाई पड़ाद्य। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग खोंगसरा के डिप्टी रेंजर नरेन्द्र बैसवाड़े और चौकीदार टीकाराम जैसवाल को दी। उन्होने रास्ते में मिलने वाले सैलानियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी। ताकि कोई घटना न हो। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने सैलानियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Search

Archives