Home » मां-बेटे पर लाठी से हमला … दोनों गंभीर रूप से हुए घायल, मामूली विवाद बन हिंसक
छत्तीसगढ़

मां-बेटे पर लाठी से हमला … दोनों गंभीर रूप से हुए घायल, मामूली विवाद बन हिंसक

मस्तूरी। थाना क्षेत्र के ग्राम खुडूभाठा में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मां-बेटे पर लाठी से हमला कर दिया गया। प्रार्थी संदीप कुमार रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह जयरामनगर में किराना दुकान में काम करता है और घटना के समय 23 जून को शाम करीब 5 बजे अपने घर में सोया हुआ था। तभी बाहर से शोर सुनकर बाहर निकला, जहां उसकी मां कविता बाई और पड़ोसी बिमला नवरंग के बीच गाली गलौज और विवाद हो रहा था।

प्रार्थी के अनुसार घर के सामने रखे छेना-भूसा के कारण घर में चुहा घुस जाने को लेकर बिमला नवरंग ने उसकी मां को अपशब्द कह दिया। जब संदीप ने विवाद शांत करने का प्रयास किया तो बिमला का पुत्र सूरज नवरंग लाठी लेकर वहां आ गया और गाली गलौज करते हुए संदीप के सिर पर वार कर दिया। बीच बचाव में आई संदीप की मां को भी सूरज ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण की मदद से घायल कविता बाई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों बिमला नवरंग और सूरज नवरंग के खिलाफ धारा 115, 296,, 3-5, 351 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी र्है।

Search