Home » बीजापुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाईः 24 अधीक्षकों को पद से हटाया गया, देखें सूची
छत्तीसगढ़

बीजापुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाईः 24 अधीक्षकों को पद से हटाया गया, देखें सूची

बीजापुर। जिले में आरएमएसए पोर्टा केबिनों में भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बिना बिल के करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सामान की खरीदी के मामले में कलेक्टर संबित मिश्रा ने 24 अधीक्षकों को पद से हटा दिया है।

कार्रवाई के मुख्य बिंदुः

24 अधीक्षकों पर कार्रवाईः जिले के चारों ब्लॉकों के अधीक्षकों को उनके पद से हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भोपालपटनम ब्लॉक पर सख्ती : सबसे ज्यादा कार्रवाई भोपालपटनम ब्लॉक के 11 अधीक्षकों पर हुई है।
एफआईआर दर्ज : प्रशासन ने इस फर्जी भुगतान मामले में दो अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
पूर्व में भी इसी तरह की गई थी कार्रवाईः हटाए गए अधीक्षकों का कहना है कि पूर्व में भी इसी तरह भुगतान कराया जाता रहा है, लेकिन इस बार प्रशासन ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए सख्त कदम उठाया है।

कार्रवाई के पीछे का कारणः

सूत्रों के अनुसार, यह भुगतान पोर्टा केबिन अधीक्षकों द्वारा दो विभागीय अधिकारियों के कहने पर किया गया था।

सूची देखें:-

Search

Archives