Home » पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी … गंभीर रूप से घायल सिम्स में भर्ती, मारपीट कर फरार हुए आरोपी
छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी … गंभीर रूप से घायल सिम्स में भर्ती, मारपीट कर फरार हुए आरोपी

बिलासपुर। शहर के तालापारा क्षेत्र में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। 12 जनवरी की शाम रात खाना खाकर घर से बाहर टहल रहे एक व्यक्ति का पुरानी रंजिश में तीन से अधिक लोगों ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में घायल राजकुमार केंवट की पत्नी प्रेमिका केंवट ने देखा और बीच बचाव करने पहुंची। आरोपी मुकेश टंडन, अर्जुन व उसके साथी मौके से भाग निकले।

घटना के बाद घायल की पत्नी ने डॉयल 112 की मदद से अपने पति को हास्पिटल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपियों ने राजकुमार के पेट में 3- 4 वार किए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकेश टंडन, अर्जुन व उसके साथी के खिलाफ धारा 118, 296, 3, 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Search