Home » कहकशां के परिजनों ने लगाया आरोप, कहा- संपत्ति को लेकर की गई हत्या, नार्को टेस्ट की तैयारी
छत्तीसगढ़ रायपुर

कहकशां के परिजनों ने लगाया आरोप, कहा- संपत्ति को लेकर की गई हत्या, नार्को टेस्ट की तैयारी

0 रायपुर में नवदंपती की हत्या का मामला
रायपुर।
 टिकरापारा के संजय नगर में विगत 21 फरवरी को बंद कमरे नवदंपती की खून से लथपथ लाश मिली थी। मृतिका कहकशां के परिजनों ने दुल्हे के परिजनों पर आरोप लगाया था कि संपत्ति को लेकर हत्या की गई है। पुलिस मो असलम के परिजनों का नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही है।परिजनों ने थाना का घेराव करते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर घटना के दौरान मौजूद संदेहियों का नार्कों टेस्ट कराने की मांग की थी। परिजनों ने राज्यपाल से भेंटकर मामले की सीबीआई जांच की मांग करने की बात कही है। मृतका कहकशां के भाई मोहम्मद शाहरुख खान ने मो. असलम की एक बहन पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि असलम की बहन मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहती है। हत्याकांड के दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद थी। हत्या के दूसरे दिन असलम और कहकशां के अंतिम संस्कार के बाद भी उसकी बहन से पुलिस ने पूछताछ नहीं की। इस बीच वह जबलपुर चली भी गई। दरअसल करीब पांच महीने पहले असलम जबलपुर स्थित अपनी संपत्ति बेचने के लिए गया भी था। इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था।
दोनों के शरीर पर मिले थे चाकू के 72 निशानशादी के दूसरे दिन ही रिसेप्शन रखा गया था। दुल्हा-दुल्हन वहां जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी बीच दोनों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार लड़के ने पहले दुल्हन को मारा इसके बाद खुद को चाकू से मार लिया। दोनों के शरीर में चाकू के 72 निशान मिले थे।
डाक्टर उलझे, एफआईआर नहींमामले में अब तक पुलिस ने एफआरआर दर्ज नहीं किया है। मामले ने डॉक्टरों को भी उलझाकर रख दिया है। 20 दिन बाद भी पीएम रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। डाक्टरों का मानना है कि घटना स्थल में दो नहीं बल्कि अन्य लोग भी मौजूद थे। मौके से खून से सना चाकू भी जब्त किया गया है। उसकी फिंगर प्रिंट रिपोर्ट भी आना बाकी है।
नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट से लेनी होगी अनुमतिपुलिस के आला अफसरों ने संकेत दिए हैं कि कहकंशा के परिजनों की मांग पर दूल्हे के परिजनों का नार्को टेस्ट करवाया जा सकता है। वर्तमान में रायपुर एम्स में नार्को टेस्ट शुरू हो गया है। नियमानुसार कोर्ट से अनुमति लेकर नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। —

Search

Archives