Home » जिले में फिर हत्या : गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद बना मौत की वजह, दो पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

जिले में फिर हत्या : गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद बना मौत की वजह, दो पर मामला दर्ज

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अटर्रा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रार्थिया चंद्रिका निषाद ने थाना हिर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 19 जून की शाम लगभग 6.40 बजे गांव के ही राम लाल बघेल मंदिर के पास खडे होकर गाली गलौज कर रहा था। जब प्रार्थिया के पति रामशंकर निषाद ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी राम लाल बघेल एवं उसका भाई जीवन बघेल उनके घर आंगन में घुस गए और लाठी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आई प्रार्थिया के ससुर प्यारेलाल निषाद को सिर पर गंभीर चोर्ट आई। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना में प्रार्थिया, उसके पति रामशंकर और बेटी लक्ष्मी निषाद को भी चोटे आई। घायलों को पहले सरगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्यारेलाल निषाद की मौत हो गई। घटना को लेकर हिर्री पुलिस ने आरोपियों राम लाल बघेल और जीवन बघेल के विरूद्ध बीएनएस की धारा 103 और 3-5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Search

Archives