Home » अंधविश्वास में परिवार ने बेटे की ले ली जान, भूत भगाने के लिए छड़ी से पीटा, पिता समेत 4 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

अंधविश्वास में परिवार ने बेटे की ले ली जान, भूत भगाने के लिए छड़ी से पीटा, पिता समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर। अंधविश्वास के चलते परिवार ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। युवक के शरीर में भूत-प्रेत होने की शंका को लेकर युवक के पिता और भाइयों समेत चार आरोपियों ने बांस की छड़ी से पीट-पीटकर युवक की जान ले ली। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव का है।

इस घटना के वायरल वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि परिजन अंधविश्वास के चलते युवक पर अजीबो-गरीब टोट्के कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दर्द से तड़प-तड़प कर चिल्लाता रहा, लेकिन परिजनों ने भूत भगाने का उपाय समझकर उसे पीट-पीटकर दर्दनाक मौत दे दी। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी और टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देखें वीडियो :-

Search

Archives