Home » जांजगीर-चांपा में सनसनी ! ज्वैलरी दुकान में घुसकर चोरी, संचालक और महिला को बेरहमी से पीटा
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में सनसनी ! ज्वैलरी दुकान में घुसकर चोरी, संचालक और महिला को बेरहमी से पीटा

एक गिरफ्तार 3 फरार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के रहौद इलाके में सुबह-सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई है। चार युवक अचानक एक ज्वैलरी दुकान में घुस गए और मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर लिया।

संचालक को पकड़कर की पिटाई

जैसे ही दुकान संचालक सुदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और सीढ़ियों के पास बेरहमी से मारपीट की।

महिला को घसीटा, थप्पड़ मारे

आरोपी यहीं नहीं रुके, बल्कि घर के अंदर घुसकर महिला के साथ भी मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया और थप्पड़ मारे गए। पूरी घटना महज 3 मिनट के भीतर अंजाम दी गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Search

Archives