Home » हायर सेकेंडरी स्कूल बाल विहार में चोरों ने बोला धावा, लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए साथ
छत्तीसगढ़

हायर सेकेंडरी स्कूल बाल विहार में चोरों ने बोला धावा, लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए साथ

पंप हाउस में सूने मकान की रेकी फिर चोरी की वारदात, लगातार हो रही चोरियां

कोरबा। टीपी नगर से लगे पंप हाउस कॉलोनी में लगातार चोरी की घटना हो रही है। चोर सूने मकान की रेकी करते हैं, फिर आधी रात घटना को अंजाम देते हैं। इस बार चोरों ने एक स्कूल को निशाना बनाया है। 8 अगस्त की रात हायर सेकेंडरी स्कूल बाल विहार पंप हाउस में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। डीवीआर अपने साथ ले गए। स्कूल की आलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखे नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि 3 मानिटर एक पिं्रटर, एक एम्पलीफायर, एक पंखा की चोरी हुई है। चोरों ने 3 आलमारी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पंप हाउस क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब घर को खाली छोड़कर बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है। चोर ऐसे मकानों को टारगेट बनाते है, जिन मकानों में ताला लगा रहता है। रेकी करने के बाद देर रात घटना को अंजाम दिया जाता है, जब लोग गहरी नींद में होते हैं और घटना की जानकारी सुबह होती है। एक जानकारी के अनुसार पंप हाउस में लगातार 15 घरों में चोरी हो चुकी है। चोरी तब हुई जब मकान में रहने वाले लोग ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। कई लोगों ने तो अब मकान की देखरेख करने के लिए एक कर्मचारी भी रखा हुआ है, जिससे चोरी की घटना को रोका जा सके। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस गश्त की मांग की है।

Search

Archives