Home » प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट… गैती से किया ताबड़तोड़ हमला, फरार
छत्तीसगढ़

प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट… गैती से किया ताबड़तोड़ हमला, फरार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में रविवार को दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने महिला के पति पर गैती से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरनाथ केवट के रूप में हुई है। जबकि आरोपी प्रेमी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी युवक स्कूटी से गांव पहुंचा और मौका पाकर अमरनाथ पर गैती से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त गैती को बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में मामला महिला के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच पुराने संबंध होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पूरे मामले की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया है। गांव में घटना के बाद आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Search

Archives