Home » अहिरन नदी से रेत का अवैध उत्खनन, ट्रैक्टर चालक ने कहा इंदिरा आवास के लिए ले जाया जा रहा
छत्तीसगढ़

अहिरन नदी से रेत का अवैध उत्खनन, ट्रैक्टर चालक ने कहा इंदिरा आवास के लिए ले जाया जा रहा

कोरबा- तुमान। पोड़ी उपरोड़ा तहसील के अंतर्गत बरबसपुर पुल के नीचे अहिरन नदी से रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। यहां से अनगिनत ट्रैक्टर के माध्यम से रेत उत्खनन कर अन्य स्थान पर भंडारण भी किया जाता है। फिर भंडारण स्थल से बड़ी गाड़ियों में लोड कर सप्लाई किया जाता है। कार्यवाही नहीं होने के कारण रेत अवैध उत्खनन माफियाओं के हौसला बुलंद है।

ट्रैक्टर चालक से जानकारी लेने पर उनका कहना हैं कि इंदिरा आवास के लिए रेत ले जाया जा रहा है। जबकि अन्य स्थान पर रेत भंडारण किया जा रहा है। तुमान के ग्रामवासियों ने रेत उत्खनन का विरोध करते हुए समझाईश भी दी है, लेकिन इसका कोई असर रेत माफियाओं पर पड़ रहा है। इनके हौसले इतने बुलंद है कि सुबह से लेकर देर शाम तक धड़ले से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सुनसान इलाका होने के चलते ट्रैक्टरां की आवाज दूर तक सुनाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत उत्खनन की शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

इधर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को कड़े नियम बनाने का निर्देश दिए हैं। अवैध उत्खनन के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी सजा का प्रावधान, और पर्यावरणीय क्षति की भरपाई के आदेश दिए है।

Search