Home » यहां हो रहा रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण, माइनिंग विभाग से अनुमति नहीं
छत्तीसगढ़

यहां हो रहा रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण, माइनिंग विभाग से अनुमति नहीं

कटघोरा। जिले में अवैध रेत उत्खनन का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुमान में बहने वाली आहिरन नदी से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से ढुलाई की जा रही है। नियमतः माइनिंग विभाग से अनुमति भी नहीं ली गई है।

सूत्रों ने बताया कि अहिरन नदी में लंबे समय से रेत का उत्खनन और भंडारण किया जा रहा है। अहिरन से रेत उत्खनन कर सिंघिया ओवर ब्रिज के पास डंप किया जा रहा है। अवैध रेत उत्खनन से शासन को भी राजस्व की क्षति पहुंच रही है।

इधर एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। जिले में अवैध रेत उत्खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अवैध उत्खनन संबंधी कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि ऐसे कृत्यों पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।

Search

Archives