Home » मैं जा रहा हूं इस काली दुनिया को छोड़कर… परीक्षा में फेल होने पर विडियो बनाकर फांसी पर लटका 9वीं का छात्र
छत्तीसगढ़

मैं जा रहा हूं इस काली दुनिया को छोड़कर… परीक्षा में फेल होने पर विडियो बनाकर फांसी पर लटका 9वीं का छात्र

सक्ती। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी में तालाब के किनारे पेड़ पर 15 वर्षीय नाबालिग की लाश लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि वह 9वीं कक्षा का छात्र था और परीक्षा में फेल होने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि ग्राम किरारी में तालाब किनारे लगे पेड़ पर एक नाबालिग लड़के ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान गनपत सतनामी पिता माखन लाल उम्र 15 वर्ष निवासी किरारी के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक गनपत अपनी दादी के साथ किरारी में रहता था। उसके माता-पिता, चाचा, दादा सभी बाहर कमाने खाने गए हुए हैं। मृतक की दादी ने बताया कि मृतक गंनपत रात्रे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में कक्षा 9वीं का छात्र था। वह सुबह स्कूल गया हुआ था, स्कूल से आने के बाद उसे खाना खाने को कहा तो उसने मना कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल में परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें वह फैल हो गया था। शिक्षकों ने फेल होेने वाले सभी छात्र- छात्राओं को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा था। इसके बाद छात्र स्कूल से घर आ गया। गनपत अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और गमछे का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। एएसपी ने बताया की मृतक गनपत सतनामी ने फांसी पर लटकने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह कह रहा है कि मैं अब इस काली दुनिया को छोड़ के चला जा रहा हूं,। विडियो बनाने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।—

Search