Home » चरित्र शंका: पत्नी की टंगिया से हत्या कर पति फांसी पर लटका
छत्तीसगढ़

चरित्र शंका: पत्नी की टंगिया से हत्या कर पति फांसी पर लटका

बिलासपुर। जिले के एक गांव में एक रिक्शा चालक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसी कमरे में फांसी का फंदा बनाकर खुद भी फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर पत्नि की लाश व पति रिक्शा चालक की लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनभाठा के सतनामी पारा के रहने वाले   कोमल बघेल (55) रिक्शा चलाने का करता था। परिवार में उसकी पत्नी तीतरी बाई बघेल (52) रहती थी। पुलिस ने बताया कि कोमल बघेल आए दिन शराबी था। वह आए दिन शराब के नशे में रहता था। तीतरी बाई उसे शराब छोड़ने के दबाव बनाती थी। जिससे दोनों के बीच विवाद भी होता था। इसके साथ ही कोमल बघेल अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका भी करता था। जिससे छोटी-छोटी बातों को लेकर कोमल उसके साथ मारपीट करता था। 12 अप्रैल की रात भी कोमल शराब के नशे में घर आया। इसी दौरान चरित्र शंका को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिससे गुस्से में आकर कोमल ने टंगिया से तीतरी के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली उसकी बेटी घर पहुंची तो तीतरी बाई की लाश खून से लथपथ कमरे में पड़ी थी। इसके बाद बेटी वापस लौट गई। कुछ समय बाद कोमल बघेल भी उसी कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने कोटा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Search

Archives