Home » भीषण हादसा: एनएच में दो कारों के बीच भिड़ंत, परखच्चे उड़े, मासूम समेत 2 की मौत, 4 गंभीर
छत्तीसगढ़

भीषण हादसा: एनएच में दो कारों के बीच भिड़ंत, परखच्चे उड़े, मासूम समेत 2 की मौत, 4 गंभीर

बालोद। रायपुर-कांकेर नेशनल हाइवे में बड़ा हादसा सामने आया है। पुरूर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव में दो कार के बीच में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार मासूम के साथ एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए धमतरी हॉस्पिटल भेजा गया है। बालोद और धमतरी पुलिस जांच में जुटी है।

Search