Home » तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

बालोद। दल्ली राजहरा से ग्राम किल्लेकोड़ा जा रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवरात्रि में मूर्ति स्थापना के लिए कुछ लोग मूर्ति लेने जा रहे थे। घटना के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी मूर्ति लाने के लिए दल्ली राजहरा से ग्राम किल्लेकोड़ा जाने निकले थे। इसी दौरान बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में सोनू उर्फ (हितेंद्र) की मौके पर मौत हो गई। देवेंद्र और विक्रम नामक युवक घायल हैं।

Search

Archives