Home » अनजान को लिफ्ट देना पड़ गया भारी … अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर हुआ फरार
छत्तीसगढ़

अनजान को लिफ्ट देना पड़ गया भारी … अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर हुआ फरार

मस्तूरी। चौकी मल्हार क्षेत्र में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण को रास्ते में अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भरत लाल कैवर्त निवासी ग्राम झुलन पकरिया जो रोजी मजदूरी का काम करता है, 20 अप्रैल को अपने सहकर्मी अशोक कुमार गोड़ के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम वेद परसदा गया था। वहां से लौटते समय मस्तूरी चौक के पास करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते भरत लाल ने उसे अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सीजी 11 बीएच 4502 चलाने के लिए दे दी और खुद पीछे बैठ गया। शाम करीब 4 बजे दोनों ग्राम बूढ़ीखार स्थित साहू होटल के पास पान लेने के लिए रूके। इस दौरान भरत लाल और उसका साथी दुकान की ओर चले गए, जबकि अज्ञात व्यक्ति बाइक के पास ही खड़ा रहा। महज दो मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो देखा कि आरोपी मोटरसाइकिल लेकर बुढ़ीखार बस्ती की ओर फरार हो रहा है।

पीड़ित और उसके साथी ने दूसरी बाइक से आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार से भाग निकला। काफी तलाश करने के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 21 अप्रैल को पीड़ित ने चौकी मल्हार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 203(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों की उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल अजनबियों को लिफ्ट देने से पहले सावधानी जरूर बरतें, यह घटना मोटरसाइकिल सवारों के लिए बड़ी सीख है।

Search

Archives