Home » गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा

गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई स्थित फर्नीचर कंपनी के गोदाम में भीषण आग की खबर है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट से बताई जा रही है। आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी में एक चारपहिया वाहन भी जल गया है।मिली जानकारी के अनुसार, धरदेई गांव में स्थित फर्नीचर कंपनी के गोदाम में शार्ट सर्किट होने के वजह से आग लग गई। आनन-फानन में फैक्ट्री के सामने बने माइनर नहर से मजदूरों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग चारों ओर फैल गई। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी में गोदाम के अंदर खड़ा छोटा वाहन भी जल गया है।

Search

Archives