रायपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा में कार्यरत कर्मियों को अब सरकार से ही वेतन मिलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा वेतन दिया जाएगा। संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों और सचिव को इस संबंध में निर्देश किए हैं।








