Home » सूने मकान से ताला तोड़कर नगदी सहित सोने चांदी की चोरी… नाबालिग चोर और खरीदार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सूने मकान से ताला तोड़कर नगदी सहित सोने चांदी की चोरी… नाबालिग चोर और खरीदार गिरफ्तार

बिलासपुर। सूने घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग के साथ खरीदार को भी सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चोरी का सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को सिरगिट्टी निवासी प्रार्थी कमलेश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई को अपने घर में ताला लगाकर सरकंडा गया था। 13 जुलाई को रात्रि घर लौटने पर देखा कि घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ है। भीतर से लाल पेटी में रखे सोने चांदी एवं नगद रकम को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि घटना को एक नाबालिग ने अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने चांदी को कीर्ति नगर निवासी अभिषेक सोनी नामक व्यवसायी को बेचा गया था। आरोपी बालक के कब्जे से चांदी की बिछिया दो नग, नगद 25 हजार तथा चोरी की राशि से खरीदा गया मोबाईल जप्त किया गया, वहीं पुलिस ने व्यवसायी अभिषेक सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि चोरी का सोना खरीदकर उसे पिघलाकर एक टुकड़े के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Search

Archives