Home » पुलिस एक्शन मोड पर : जांच में मिले 63 लाख के सोने-चांदी के आभूषण
छत्तीसगढ़

पुलिस एक्शन मोड पर : जांच में मिले 63 लाख के सोने-चांदी के आभूषण

महासमुंद। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस एक्शन मोड पर है। पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में जिले की कोमाखान पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा ग्राम टेमरी के पास दो वाहनों से सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। साथ ही रायपुर के दो व ओडिशा के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रायपुर के दो संदेही से 37 किलोग्राम और 92 प्रतिशत शुद्ध व पियोर चांदी 21.275 किलोग्राम और ओडिशा के तीन संदेही से 912 ग्राम सोने के व 11.149 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई ने बताया कि कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट टेमरी नाका के पास टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान खरियार रोड ओडिशा की तरफ से एक वैन छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। वैन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर टीम ने पीछे डिक्की में रखे हुए बैग की तलाशी ली तो उसमें चांदी के आभूषण थे। आभूषण का वजन करीब 37.600 किग्रा है, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद टीम ने संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड क्रमांक 58 थाना टिकरापारा रायपुर निवासी मोण् इस्लाम 34 वर्ष और सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास के निवासी देवेन्द्र कुमार झारखरिया32 वर्ष को हिरासत में लिया।

0 तीन संदेहियों से 40 लाख के आभूषण बरामद
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फार्चुनर कार क्रमांक में सवार ग्राम अमठा थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी ओडिशा निवासी शंषुराम पटेल 40 वर्ष, राजाखरियार थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा, ओडिशा निवासी ब्रजमोहन 48 वर्ष एवं ग्राम चार बहाल थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी ओडिशा निवासी मलय कुमार 51 वर्ष को हिरासत में लिया है। ये लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे। चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास उनके कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान सोने चांदी के टूटे-फूटे 11.149 किलोग्राम जेवरात और नगदी रकम एक लाख रुपये मिले। जब्त आभूषण की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।

Search

Archives