Home » झाड़-फूंक के बहाने पहाड़ी कोरवा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, एक फरार
छत्तीसगढ़

झाड़-फूंक के बहाने पहाड़ी कोरवा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, एक फरार

जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन हवशी दरिंदों ने झाड़-फूंक के बहाने एक पहाड़ी कोरवा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया फिर जंगल में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं हैवान दरिंदों ने घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के लिये युवती के सिर पर पत्थर पटककर कुचलने की कोशिश की ताकि पहचान न हो सके।

इतना ही नहीं इस घिनौने वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल युवती किसी तरह लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो दरिंदों ने डर की वजह से अपने ही वाहन से बैठाकर इलाज कराने के लिये बगीचा अस्पताल लेकर गये। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने बगीचा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मामले में पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives