कोटा। बेलगहना चौकी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। गांव के समीप स्थित जंगल में तीन दरिंदों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। शिकायत मिलते ही कोटा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बेलगहना चौकी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला जंगल की ओर गई हुई थी। जंगल में गांव के ही तीन युवकों ने महिला को घेरकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को लेकर बेलगहना चौकी पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद बेलगहना पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।







