जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में दुर्लभ प्रजाति की मछली मिली है। उसकी चार आंखे हैं। यह मछली, जांजगीर-चांपा के एक युवक को मिली है। वह नदी में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था। खास बात यह है कि मछली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। भारत में इसका मिलना अत्यंत दुर्लभ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मछली की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत अधिक है। फिलहाल युवक ने मछली को अपने घर में ही रखा है। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। मामला बिर्रा क्षेत्र का है।मछली की आंखें सिर से थोड़ी ऊपर, पंख एयरोप्लेन की तरहदरअसल, स्थानीय निवासी कुणाल केंवट जोखैया डबरी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसके जाल में चार आंख वाली मछली फंस गई। ऐसी मछली देखकर कुणाल उसे घर ले आया। उसने एक टब में पानी भरकर मछली को रखा है। मछली की आंखें सिर से थोड़ी अधिक ऊपर हैं। उसके पंख एयरोप्लेन के आकार में हैं। उसकी बनावट और रंग सामान्य मछली से अलग है। देखने में यह मछली सुंदर दिख रही है। फिलहाल यह अनोखी मछली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।तेजी से बढ़ता है इस मछली का कदचांपा में रहने वाले शासकीय मिनी माता कॉलेज कोरबा के जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक प्रो. अश्वनी केशरवानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मछली की कीमत बहुत ज्यादा है। यह तेजी से बढ़ने वाली सरिसृप है। इसका आकार बड़ा होने की वजह से यह मछली पालकों के लिए लाभदायी होती है। आम तौर पर इसकी तीन किस्में वाइल्ड, ब्लू टाइगर और ब्लैक टाइगर पाई जाती हैं। हालांकि उनका कहना है कि भारत में इन मछलियों का मिलना ठीक नहीं हैं। इनका असली घर यहां की नदियां नहीं हैं।स्थानीय तालाब या नदी में मिलना ठीक नहींमत्स्य विभाग के सहायक संचालक एसएस कंवर बताते हैं कि, इस मछली का सामान्य नाम सकर माउथ कैट फिश है। वैज्ञानिक नाम हाईपोस्ट टोमस प्लेसोस टोमस है। यह मछली अमेजन स्मेल एक्जाटिक कैट फिश के नाम से भी जानी जाती है। उन्होंने बताया कि, यह मछली पानी की तलहटी में रहती है और दुर्लभ है। यह मुख्य रूप से अमेरिका की अमेजन नदी में ही पाई जाती है। वह बताते हैं कि, यह खतरनाक है, इसका स्थानीय तालाब या नदी में मिलना अच्छा नहीं है।—
Home » युवक के हाथ लगी चार आंख की दुर्लभ मछली, विशेषज्ञ बोले- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत अधिक

युवक के हाथ लगी चार आंख की दुर्लभ मछली, विशेषज्ञ बोले- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत अधिक
April 22, 2023
You may also like
रायपुर। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं ने अपनी आवाज...
कोरबा। शहर के टीपी नगर चौकी रेलवे क्रासिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आज प्रातः यहां कोयला भरी मालगाड़ी के रेलवे क्रासिंग पर घंटों खड़ी...
Search
Archives
- March 2026 (419)
- February 2026 (875)
- January 2026 (907)
- December 2025 (943)
- November 2025 (966)
- October 2025 (988)
- September 2025 (996)
- August 2025 (939)
- July 2025 (1045)
- June 2025 (872)
- May 2025 (1049)
- April 2025 (906)
- March 2025 (1003)
- February 2025 (910)
- January 2025 (1059)
- December 2024 (1067)
- November 2024 (1130)
- October 2024 (819)
- September 2024 (911)
- August 2024 (923)
- July 2024 (1004)
- June 2024 (811)
- May 2024 (911)
- April 2024 (1045)
- March 2024 (876)
- February 2024 (1032)
- January 2024 (1463)
- December 2023 (1246)
- November 2023 (1241)
- October 2023 (1576)
- September 2023 (1215)
- August 2023 (868)
- July 2023 (987)
- June 2023 (863)
- May 2023 (931)
- April 2023 (985)
- March 2023 (1093)
- February 2023 (998)
- January 2023 (255)






