रायपुर । छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन ( सीजीएमएससी ) के चर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में सीजीएमएससी के दो जीएम समेत हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई भी शामिल हैं। कुछ ही देर में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अधिकारियों की सूचीः
वसंत कौशिक (सीजीएमएससी) महाप्रबंधक तकनीशियन
डॉ. अनिल परसाई (डिप्टी डायरेक्टर, हेल्थ डिपार्टमेंट)
शिरौंद्र रावटिया
कमलकांत पाटनवार, जीएम तकनीशियन
दीपक बांधे, बायोमेडिकल इंजीनियर
पहले ही गिरफ्तार हो चुका है सप्लायर
इस मामले में पहले ही मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को ईओडब्ल्यू गिरफ्तार कर चुकी है। अब सीजीएमएससी और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद घोटाले में नए खुलासे होने की संभावना है।
बजट सत्र खत्म होते ही ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही ईओडब्ल्यू ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। घोटाले में अब तक दो आईएएस अधिकारियों समेत सजीएमएससी और हेल्थ विभाग के कई अफसरों से लंबी पूछताछ हो चुकी है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकती है।
सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति
सीजीएमएससी घोटाले में ईओडब्लू की यह कार्रवाई सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाती है। आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।







