Home » पहले असलम ने मारा था कहकशां को फिर खुद ने की आत्महत्या, बहन खिड़की से देख रही थी सारा मंजर
छत्तीसगढ़ रायपुर

पहले असलम ने मारा था कहकशां को फिर खुद ने की आत्महत्या, बहन खिड़की से देख रही थी सारा मंजर

रायपुर। टिकरापारा इलाके के बृजनगर में नवविवाहित दंपति की बंद कमरे में लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक दुल्हे असलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने डॉक्टरों और फोरेंसिक एक्सपर्ट के पैनल से मांगी क्यूरी रिपोर्ट के बाद मृतक असलम के खिलाफ धारा 302 हत्या का मामला दर्ज किया है।21 फरवरी 2023 को वलीमे की दावत शुरू होने से पहले बंद कमरे में नवदंपति की रक्तरंजित लाश मिली थी। दुल्हन कहकशां राजातालाब की निवासी थीं। इस वारदात से पहले दोनों अपने कमरे में वलीमे के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जो झगड़े तक जा पहुंचा और फिर असलम ने चाकू निकालकर कहकशां पर वार कर दिया। कहकशां ने हमले से बचने का प्रयास किया। जिसमें उसके हाथ में चोटें आईं। अंततः असलम ने कहकशां को मार डाला और आत्मग्लानि में उसने अपने खुद को भी मार लिया। यह सारा मंजर असलम की बहन रौशनी खिड़की से देख रही थी। उसने असलम को मारते भी देखा और बाहर आकर परिजनों को बताने के लिए भागी। तब तक दोनों मर चुके थे। पुलिस जब पहुंची, तब असलम मृत पड़ा था। मामले में कहकशां के परिजनों ने पिछले माह जांच, और असलम पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर टिकरापारा थाने में प्रदर्शन भी किया था। टीआई अमित बेरिया ने आज मीडिया से चर्चा में बताया कि पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। हमें यह जानना जरूरी है कि चाकू में लगा ब्लड असलम का है या फिर कहकशां का। दूसरा यह है कि असलम नशे में था, तो कौन सा नशा करता था। मामले की जांच अभी जारी है।

Search

Archives