Home » ट्रांसपोर्ट नगर मस्जिद में लगी आग
छत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्ट नगर मस्जिद में लगी आग

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मस्जिद के एक कमरे में गुरूवार की रात्रि लगभग 10ः30 बजे अचानक आग लग गई। कमरे में रखें रुई के गद्दे, कंबल जैसे सामानों में आग लगी थी। आग लगते देख लोगों में अफरा तफरी मच गई, किंतु मस्जिद में भारी मात्रा में भीड़ होने पर आग पर काबू भी पा लिया गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की दो-दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर सर्विस की गाड़ी पहुंचने से पहले ही लोगों की भीड़ ने आग पर काबू पा लिया था, जिससे कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था।

Search