Home » मकान में लगी आग, सारा सामान और रुपया जलकर स्वाह, बस्ती के भीतर नहीं पहुंच सका दमकल
छत्तीसगढ़

मकान में लगी आग, सारा सामान और रुपया जलकर स्वाह, बस्ती के भीतर नहीं पहुंच सका दमकल

कोरबा। सिविल लाइन थानांतर्गत बुधवारी बस्ती के एक मकान में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग से भीतर रखा सारा सामान और हजारों रूपए जलकर स्वाह हो गए। मौके पर पहुंची दमकल के कर्मियों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन रास्ता संकुचित होने की वजह से दमकल अंदर प्रवेश नहीं कर सका। आसपास के लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।

बुधवारी निवासी कलेश्वरी सिदार के मकान में आग लगी है। घर के भीतर काम पर जुटी हुई थी। इसी दौरान घर के एक हिस्से में आग लग गई। कलेश्वरी घर से बाहर की ओर भागी और आसपास के लोगों को आवाज दी। काफी कम समय में आग ने भीषण रूप ले लिया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका। लेकिन उसकी तीव्रता से आंकलन किया गया कि किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण घटना हुई है। आसपास के लोगों ने ऊंचाई से पानी डालना शुरू किया और किसी तरह आग को बुझाया गया। इस दौरान दमकल को भी सूचना दी गई, लेकिन मार्ग संकीर्ण होने की वजह से अंदर प्रवेश नहीं कर सका।

Search

Archives